नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने किया रैगर समाज मुक्तिधाम की चारदीवारी व सड़क का लोकार्पण

चूरू। वार्ड 50 स्थित रैगर समाज मुक्तिधाम की चारदीवारी व सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, विमला गढ़वाल, दीनदयाल सैनी, हजारीमल बाकोलिया व चंद्राराम गूरी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सुमन रेगर ने की।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जब मैनें पहला चुनाव लड़ा था तब से लेकर आज तक रैगर समाज मेरा साथ देता आया है और मुझे विष्वास है कि आगे भी देगा। राठौड़ ने कहा कि अगर राजस्थान में भाजपा की सरकार बनती है तो चूरू के लिए अलग से 100 करोड़ रुपये का बजट लेकर आऊंगा। राठौड़ ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि यह भ्रष्ट सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है।

इस अवसर पर आनंद रछौया, रामेष्वर लाल, राजकुमार, सांवरमल सैनी, मनोज कानखेड़िया, अमित, पूर्णमल, सागरमल, पप्पू ठेकेदार, सोहनलाल ठेकेदार, अलीशेर, मुश्ताक, प्रकाशमल सांसी, विजेंद्र, असलम डायर, राकेश दाधीच, पार्षद मेघराज भार्गव, मोहनलाल गढ़वाल, किशनलाल गहनोलिया, सांवरमल बुंदेला, परमानंद, शेराराम, चंद्र प्रकाश, पवन चांवरिया, दुर्गादत्त चंदेल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रिछपाल कानखेड़िया ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे। पार्षद सुमन रेगर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

CHURU : केन्द्रीय विद्यालय, चूरू की बालिका द्वारा देशभक्ति कविता