मंडेलिया हाउस में हुई बैठक में पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने जताई चिंता
चूरू। सैनिक बस्ती स्थित चूरू शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में शनिवार को पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के दौरान कई प्रकार की गड़बड़ियां और अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा अधिकृत बीएलए की ओर से बिना किसी ठोस कारण और स्पष्ट विवरण के बड़ी संख्या में फॉर्म-7 (सेवन) जमा किए जा रहे हैं।मंडेलिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी से बढ़ाकर 19 जनवरी कर दी गई है। तिथि बढ़ने से फॉर्म सेवन की संख्या और अधिक बढ़ने की आशंका है। ऐसे में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं, बीएलए और पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची पर पैनी नजर रखें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या गड़बड़ी की सूचना तुरंत पार्टी नेतृत्व को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।बैठक का संचालन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया। इस अवसर पर पीसीसी सचिव रियाजत खान, चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोकर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर दादू, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चूरू में 13 वर्षीय नाबालिग की हत्या का खुलासा, 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर सुलझाया
चूरू में ASI भर्ती परीक्षा संपन्न, लोहिया कॉलेज में दो पारियों में हुई लिखित परीक्षा
चूरू में एक माह बाद पैंथर रेस्क्यू, सरसों के खेत से सुरक्षित पकड़ा गया | बड़ी कार्रवाई












