Advertisement
Home राजस्थान चूरू महिला थाने में एएसआई की संवेदनशीलता, घायल पक्षी की बचाई जान

महिला थाने में एएसआई की संवेदनशीलता, घायल पक्षी की बचाई जान

प्लास्टिक के धागे में फंसे कबूतर का किया उपचार, स्वस्थ होने पर छोड़ा खुले आसमान में

https://youtu.be/kwbcg06YPFo

चूरू। महिला थाना परिसर में शनिवार को पुलिस की संवेदनशीलता का मानवीय उदाहरण देखने को मिला, जब प्लास्टिक के धागे में बुरी तरह उलझे एक बेजुबान पक्षी की जान एएसआई की तत्परता से बच गई। घायल पक्षी दर्द से तड़प रहा था और उड़ने में असमर्थ था।शाम करीब 6 बजे ड्यूटी के दौरान महिला थाना में तैनात एएसआई जयवीर की नजर एक घायल कबूतर पर पड़ी। कबूतर के पंख में प्लास्टिक का धागा कसकर फंसा हुआ था, जिससे पंख कट गया था और वह लहूलुहान अवस्था में था। एएसआई जयवीर ने तुरंत कबूतर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और बड़ी सावधानी व संवेदनशीलता के साथ उसके पंख में फंसे प्लास्टिक के धागे को निकाला।प्राथमिक उपचार कर खून रुकवाया गया और कबूतर को कुछ समय तक आराम दिया गया। स्थिति सामान्य होने और उड़ने योग्य होने पर कबूतर को खुले आसमान में छोड़ दिया गया। इस मानवीय कार्य की थाना परिसर में मौजूद लोगों ने सराहना की।एएसआई जयवीर ने आमजन से अपील की कि प्लास्टिक के धागे और खतरनाक मांझे का उपयोग न करें, क्योंकि इससे हर साल बड़ी संख्या में पक्षी घायल हो जाते हैं।

चूरू में 13 वर्षीय नाबालिग की हत्या का खुलासा, 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर सुलझाया

https://youtu.be/M_hmAv5s0Xg

चूरू में ASI भर्ती परीक्षा संपन्न, लोहिया कॉलेज में दो पारियों में हुई लिखित परीक्षा

https://youtu.be/zSk64coJdQ8

चूरू में एक माह बाद पैंथर रेस्क्यू, सरसों के खेत से सुरक्षित पकड़ा गया | बड़ी कार्रवाई

https://youtu.be/T9drBHZpvlo

 

Advertisement