Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं राष्ट्रीय ताइक्वांडो में एसीआई स्कूल के युवराज व मनन ने जीते कांस्य...

राष्ट्रीय ताइक्वांडो में एसीआई स्कूल के युवराज व मनन ने जीते कांस्य पदक

झुंझुनूं के एसीआई सी. सै. स्कूल के युवराज और मनन चौधरी ने 6वीं अलवर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीते। विद्यालय में विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
झुंझुनूं के एसीआई सी. सै. स्कूल के युवराज और मनन चौधरी ने 6वीं अलवर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीते। विद्यालय में विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

राष्ट्रीय ताइक्वांडो में एसीआई स्कूल के युवराज व मनन ने जीते कांस्य पदक, प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया विद्यालय का गौरव, विजेता खिलाड़ियों का समारोहपूर्वक किया सम्मान।

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़

जिला मुख्यालय स्थित एसीआई सी. सै. स्कूल के विद्यार्थियों ने 6वीं अलवर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता चैम्पियनशिप में दो कांस्य पदक हासिल किए। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

संस्था के खेल प्रशिक्षक आकाश योगी ने बताया कि राष्ट्रीय ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के कैडेट वर्ग -35 किग्रा में युवराज पुत्र बाबूलाल तथा सब-जूनियर बालक वर्ग +32 किग्रा में मनन चौधरी पुत्र अनिल कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए।

दोनों खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में अपनी प्रतिभा, तकनीक और खेल कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शामिल विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रार्थनास्थलीय कार्यक्रम में किया सम्मान

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर एसीआई सी. सै. स्कूल में आयोजित प्रार्थनास्थलीय कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षक आकाश योगी एवं अभिभावकों का समारोहपूर्वक सम्मान किया गया।

विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अभिभावकों ने विद्यार्थियों को खेलों के साथ-साथ शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर संस्था प्रबंधन की सराहना की तथा विद्यालय का आभार व्यक्त किया।

प्रधानाचार्या ने दी खिलाड़ियों को बधाई

प्रधानाचार्या डॉ. दिव्या ने युवराज एवं मनन चौधरी को पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

2 साल से अलग दंपती फिर साथ आए ❤️ | काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद | Churu News

 

Advertisement