Advertisement
Home झुंझुनूं खेतड़ी 19 निकायों की चुनावी तैयारियां अंतिम दौर में, मतदान दलों की रवानगी...

19 निकायों की चुनावी तैयारियां अंतिम दौर में, मतदान दलों की रवानगी से मतगणना तक स्थल तय

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर निर्धारित किए गए चुनावी केंद्रों की जानकारी।
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर निर्धारित किए गए चुनावी केंद्रों की जानकारी।

आगामी 19 निकायों की चुनावी तैयारियां अंतिम दौर में, मतदान दलों की रवानगी से मतगणना तक स्थल तय,

झुंझुनूं नगर परिषद समेत 18 नगरपालिकाओं के लिए प्रशासन ने निर्धारित किए केंद्र, ईवीएम के स्ट्रांग रूम भी रहेंगे चिन्हित परिसरों में।

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले में होने वाले नगरीय निकाय आम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिले की 19 नगरीय निकायों में मतदान दलों की रवानगी, ईवीएम संग्रहण, स्ट्रांग रूम तथा मतगणना के लिए भवन एवं स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न भवनों एवं परिसरों का अधिग्रहण किया है। प्रशासन की ओर से निर्धारित किए गए केंद्रों पर मतदान दलों की रवानगी के साथ मतदान के बाद ईवीएम को सुरक्षित रखने तथा मतगणना की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। चुनाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन निकायों के लिए ये रहेंगे चुनावी केंद्र

झुंझुनूं-बगड़: नगर परिषद झुंझुनूं एवं नगरपालिका बगड़ के लिए सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज एवं शिक्षा संकुल केंद्र, झुंझुनूं को निर्धारित किया गया है।

चिड़ावा-सुलताना-मंड्रेला: इन तीनों निकायों के लिए मास्टर हजारी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, चिड़ावा में व्यवस्थाएं रहेंगी।

पिलानी-विद्याविहार: दोनों निकायों के लिए एम.के. साबू कॉलेज, पिलानी को केंद्र बनाया गया है।

नवलगढ़-जाखल: दोनों निकायों की चुनावी व्यवस्थाओं के लिए सेठ जी.बी. पोद्दार कॉलेज, नवलगढ़ निर्धारित किया गया है।

बुहाना-सिंघाना: दोनों निकायों के लिए श्री खेमका इंटरनेशनल स्कूल, बुहाना में मतदान दल रवानगी, ईवीएम संग्रहण, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना संबंधी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

मुकुंदगढ़-डूंडलोद: दोनों निकायों के लिए कनोडिया कॉलेज, मुकुंदगढ़ निर्धारित किया गया है।

मंडावा-बिसाऊ: दोनों निकायों के लिए मंडावा कॉलेज, मंडावा को चुनावी केंद्र बनाया गया है।

सूरजगढ़: नगरपालिका सूरजगढ़ के लिए आर.के.जे. बरासिया कॉलेज, सूरजगढ़ निर्धारित किया गया है।

खेतड़ी: नगरपालिका खेतड़ी के लिए राजकीय जयसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेतड़ी में चुनाव संबंधी व्यवस्थाएं रहेंगी।

उदयपुरवाटी: नगरपालिका उदयपुरवाटी के लिए राजकीय महाविद्यालय, उदयपुरवाटी निर्धारित किया गया है।

मलसीसर: नगरपालिका मलसीसर के लिए राजकीय महाविद्यालय, मलसीसर को केंद्र बनाया गया है।

मतदान से पहले प्रशासन ने कसी कमर

जिले में 19 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदान दलों की रवानगी से लेकर मतदान के बाद ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने और मतगणना तक की प्रक्रिया के लिए स्थान पहले से तय किए जाने से चुनावी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप देने में मदद मिलेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरूण गर्ग के निर्देशन में संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

2 साल से अलग दंपती फिर साथ आए ❤️ | काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद | Churu News

 

Advertisement