Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 66वीं वार्षिक साधारण सभा 29 सितंबर को

चूरू सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 66वीं वार्षिक साधारण सभा 29 सितंबर को

चूरू सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की 66वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक का विवरण

दादाबाड़ी भवन में सुबह 11 बजे होगी बैठक, अंकेक्षित लेखों, विकास कार्ययोजना और भावी कार्यक्रमों पर होगा विचार-विमर्श

चूरू। दी चूरू सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 66वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक 29 सितंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी। बैठक सुबह 11 बजे बागला स्कूल खेल मैदान के पास स्थित दादाबाड़ी भवन में होगी।

बैंक के लेखों और विकास योजनाओं पर होगी चर्चा

बैंक के प्रबंध निदेशक मदनलाल ने बताया कि साधारण सभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंकेक्षित लेखों, बैंक की विकास कार्ययोजना और आगामी कार्यक्रमों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बैंक के सभी सदस्यों से वार्षिक साधारण सभा की बैठक में उपस्थित होकर सहभागिता निभाने की अपील की है।

Advertisement