Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू में रेसा वीपी का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू, रमेश पुनियां जिलाध्यक्ष...

चूरू में रेसा वीपी का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू, रमेश पुनियां जिलाध्यक्ष निर्विरोध

चूरू के बागला स्कूल में रेसा वीपी जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन में मौजूद उपप्राचार्य

बागला स्कूल में हुआ आयोजन, रमेश पुनियां जिलाध्यक्ष और जगदीश खींचड़ जिला मंत्री निर्विरोध निर्वाचित

चूरू । पुनीत सोनी
राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद उपप्राचार्य रेसा वीपी का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुआ। अधिवेशन के मुख्य अतिथि रेसा वीपी के प्रदेश संरक्षक भंवरलाल गुर्जर रहे, जबकि अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष विजयपाल धुंवा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन के साथ हुई।

अधिवेशन के प्रथम सत्र में संघ के जिला संयोजक रमेश पुनियां ने अतिथियों और उपस्थित उपप्राचार्य सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रदेश संरक्षक भंवरलाल गुर्जर ने कहा कि वर्तमान में पदस्थापित सभी उपप्राचार्यों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के समक्ष मांग रखी जाएगी कि वर्तमान में कार्यरत सभी उपप्राचार्यों को यथास्थिति में बनाए रखा जाए।

सरकार के समक्ष मांगें प्रभावी ढंग से रखने का आश्वासन

प्रदेशाध्यक्ष विजयपाल धुंवा ने कहा कि उपप्राचार्य संघ से जुड़ी सभी मांगों को राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। उन्होंने संबंधित मांगों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में प्रयास करने की बात कही।

जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन

अधिवेशन के दूसरे सत्र में निर्वाचन अधिकारी सिकंदर खान और पर्यवेक्षक विजयपाल धुंवा के निर्देशन में रेसा वीपी जिला कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। इस दौरान प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

जिलाध्यक्ष: रमेश पुनियां
जिला मंत्री: जगदीश खींचड़
सभाध्यक्ष: हरदेवा राम लखारा
कोषाध्यक्ष: राजेंद्र रोलन

निर्वाचन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने जताई जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धतानवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रमेश पुनियां ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि उपप्राचार्य साथियों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर नंदलाल बौद्ध, प्यारेलाल कड़वासरा, सोमवीर पुनियां, महिपाल कपूरिया, राम कुमार सहित बड़ी संख्या में उपप्राचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपप्राचार्य राकेश कपूरिया ने किया।

Advertisement