Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू में ‘सम्मान आपके द्वार’ कार्यक्रम, शिक्षक ज्ञानाराम का सम्मान

चूरू में ‘सम्मान आपके द्वार’ कार्यक्रम, शिक्षक ज्ञानाराम का सम्मान

चूरू में ‘सम्मान आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान शिक्षक ज्ञानाराम का सम्मान

उत्कृष्ट एवं सराहनीय शासकीय सेवा के लिए किया सम्मान, पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश

चूरू । पुनीत सोनी
पर्यावरण प्रेमी शिक्षक दंपति अमर सिंह किशनावत एवं मनीषा चारण के सौजन्य से संचालित ‘सम्मान आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाकरासर के अध्यापक ज्ञानाराम का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उन्हें माल्यार्पण कर ट्रॉफी, मेडल, डायरी एवं कलम भेंट की गई।

कार्यक्रम के दौरान अमर सिंह किशनावत ने बताया कि ज्ञानाराम को राजकीय सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम की संयोजिका मनीषा चारण ने बताया कि ‘सम्मान आपके द्वार’ कार्यक्रम वर्ष 2020 से निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 200 से अधिक प्रतिभाओं को अब तक सम्मानित किया जा चुका है।

प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना मुख्य उद्देश्य

अमर सिंह किशनावत ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है।

शिक्षक दंपति की ओर से अब तक विभिन्न स्थानों पर हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं। सम्मान समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण और समाज में सकारात्मक योगदान के लिए लोगों को प्रेरित करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के अंत में अध्यापक ज्ञानाराम ने शिक्षक दंपति द्वारा संचालित ‘सम्मान आपके द्वार’ पहल की सराहना करते हुए इसे प्रतिभाओं के उत्साहवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

Advertisement