चूरू। एनएसयूआई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष सैनी का नई सड़क स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस सदस्य रियाजत खान एवं पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा के सानिध्य में कांग्रेस जनों द्वारा समारोह पूर्वक अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम चोटिया, चूरू देहात कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास सारण, एन.एस.यू.आई. पूर्व जिलाध्यक्ष हेमन्त सिहाग, लालचन्द सैनी, सीताराम खटीक, गिरधारी तंवर, राजेन्द्र कल्ला, आदि वक्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष सैनी को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, एन.एस.यू.आईप्रदेशाध्यक्ष अभिषेकचौधरी के नेतृत्व में गुटबाजी से दुर रहकर संगठन को सुदृढ़ बनाने का सुझाव दिया। कृषि उपजमण्डी के पूर्व निदेशक नरेन्द्र सैनी ने आभार प्रकट किया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष सैनी ने गुटबाजी से पर हे जकर कांग्रेस विचार धारा के आधार पर नये कार्यकर्ताओं को जोड़ने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रममें शेर खान मलखान, सुबोध मासूम, सलीम चौहान, विकास मील, महेश मिश्रा, विनोद खटीक, विजय जालान, यासीन खान, सुभाष सैनी, सलीम पी.ए., मुबारिक भाटी, मन्जीत मीणा, मो.अब्बास काजी, रफीक चौहान, विश्वनाथ सैनी, मंगतूराम बागडा, आरिफ पीथीसर, आजम अली खां, आबिद खान मोयल, असलम काजी, कैलाश सैनी, मोहित बुडानियां, सिराज जोईया, इकबाल रूकन खानी, सुनीता बाकोलिया, ज्योति सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मनीष सैनी कामाल्यार्पण किया।कार्यक्रम का संचालन काग्रेस नेता जीमल चौहान ने किया।