कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले—मरीजों की सेवा और अस्पताल की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, इसलिए काम के अनुरूप मिले उचित स्टाइपेंड
चूरू।पुनीत सोनी
चूरू में मंगलवार दोपहर FMG (Foreign Medical Graduate) इंटर्न डॉक्टर्स ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इंटर्नशिप अवधि के दौरान स्टाइपेंड दिए जाने की मांग की। डॉक्टर्स ने बताया कि उन्होंने विदेशों से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद आवश्यक Foreign Medical Graduate Examination (FMGE) पास किया है और वर्तमान में अस्पतालों में इंटर्नशिप कर रहे हैं।

मरीजों की देखभाल और इमरजेंसी सेवाओं में दे रहे योगदान
ज्ञापन में FMG इंटर्न डॉक्टर्स ने बताया कि परीक्षा पास करने के बाद वे अस्पतालों में इंटर्न के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान वे मरीजों की देखभाल, इमरजेंसी सेवाओं सहित अस्पताल की विभिन्न चिकित्सा संबंधी जिम्मेदारियों में सहयोग कर रहे हैं।
डॉक्टर्स का कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान वे अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें फिलहाल स्टाइपेंड नहीं मिल रहा है। उन्होंने इस संबंध में IMG (Indian Medical Graduate) इंटर्न को मिलने वाले स्टाइपेंड का भी उल्लेख किया।
विशेष सुविधा नहीं, समान और उचित स्टाइपेंड की मांग
FMG इंटर्न डॉक्टर्स ने कहा कि उनकी मांग किसी विशेष सुविधा या विशेषाधिकार को लेकर नहीं है। वे चाहते हैं कि इंटर्नशिप के दौरान उनके द्वारा किए जा रहे कार्य, जिम्मेदारियों और मरीजों को दी जा रही सेवाओं को देखते हुए उन्हें उचित और समान आधार पर स्टाइपेंड उपलब्ध कराया जाए।
चिकित्सा एवं वित्त विभाग तक मामला पहुंचाने की मांग
डॉक्टर्स ने जिला कलेक्टर से अनुरोध किया कि उनकी मांग को चिकित्सा शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और वित्त विभाग, राजस्थान सरकार के संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाए, ताकि इंटर्नशिप अवधि के दौरान स्टाइपेंड उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई हो सके।
FMG इंटर्न डॉक्टर्स ने कहा कि वे डॉक्टर के रूप में अस्पतालों में मरीजों की सेवा कर रहे हैं और उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में इंटर्नशिप के दौरान उनके कार्य के अनुरूप स्टाइपेंड मिलना उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में आवश्यक पहल करने की अपील की।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन देने के दौरान करण चोटिया, कृति जांगिड़, पंकज कुदाल, मीनाक्षी सोनी, रितिका मील, सिमरन चौहान, अमन सारण, नीरज कुमार, प्रीतम कुमार और साहिल हरितवाल सहित अन्य FMG इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद रहे।














