गीता क्लासेज में बच्चों ने सीखे श्लोक और भारतीय संस्कृति के मूल्य, सामूहिक गीता पाठ व भजनों से गूंजा भास्कर भवन
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

चूरू। बच्चों में संस्कार, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को विकसित करने के उद्देश्य से स्थानीय भास्कर भवन में सर्राफ फाउंडेशन की ओर से संचालित गीता क्लासेज में रविवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने श्लोक, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्यायों, प्रार्थना, हनुमान चालीसा और संकीर्तन का अभ्यास किया।कार्यक्रम संयोजक संजय सिंघानिया ने कहा कि संस्कारित बच्चे ही आगे चलकर अपने परिवार, समाज और राष्ट्र को सम्मान दिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुकुल परंपरा के कमजोर पड़ने के साथ बच्चों में पारंपरिक संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ाव कम हुआ है। इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से गीता क्लासेज में बच्चों को नियमित गतिविधियों के माध्यम से संस्कार एवं भारतीय संस्कृति का ज्ञान दिया जा रहा है।
श्लोकों के साथ हुआ गीता के अध्यायों का अभ्यास
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य जनार्दन एवं स्टाफ सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। आचार्य जनार्दन ने बच्चों को पंचामृत और पांच श्लोकों का अभ्यास करवाया। इसके बाद स्वामीजी की आवाज में प्रार्थना करवाई गई।बच्चों ने सामूहिक रूप से श्रीमद्भगवद्गीता के 12वें अध्याय का अध्ययन किया। इसके बाद बच्चों को अलग-अलग समूहों में 15वें और 17वें अध्याय का पाठ कराया गया। आचार्य निरंजन देव ने बच्चों को 14वें अध्याय का पाठ करवाया, जबकि हर्षित सोनी ने नए बच्चों को पांच श्लोकों का विस्तार से अभ्यास कराया।कार्यक्रम में गजल, गीत, हनुमान चालीसा एवं संकीर्तन का भी सामूहिक पाठ हुआ। ध्यात्मिक गतिविधियों के साथ बच्चों ने भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न मूल्यों को समझा।
समाजसेवी का सम्मान, बच्चों ने मनाया जन्मदिन
सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए गोपी शर्मा का गीता भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं अनन्या सैनी एवं रुद्र विश्व प्रकाश खींची का जन्मदिवस भी गीता क्लासेज के बच्चों एवं सदस्यों के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के आयोजन में मोहित सिंघानिया, दिव्या भाटी, दिव्या शर्मा, राहुल शर्मा, पूनम शर्मा, रेनू बजाज एवं खुशी सैनी ने सहयोग किया।
CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament
चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार












