धर्मस्तूप के पास चला छह घंटे का अभियान, युवाओं, महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने भी हस्ताक्षर कर कानून वापस लेने की मांग रखी
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

चूरू। यूजीसी कानून के विरोध में चूरू जिला समस्त स्वर्ण समाज की ओर से रविवार को धर्मस्तूप के पास हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ अभियान शाम 4 बजे तक चला। अभियान में चूरू शहर के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे और हस्ताक्षर कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।अभियान का शुभारंभ राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौड़ ने किया। कार्यक्रम स्थल पर दिनभर लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हस्ताक्षर करते हुए सरकार से यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की।
महिलाओं और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कार्यक्रम संयोजक शिव कुमार शर्मा एवं सुनील शर्मा ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान में स्वर्ण समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया। महिलाओं और पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में युवा एवं छात्र-छात्राएं भी अभियान में शामिल हुए।आयोजकों के अनुसार हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य समाज की भावना को सरकार तक पहुंचाना और यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग को मजबूती से सामने रखना है।
शहीद महादेव सिंह पलाड़ा को दी श्रद्धांजलि
अभियान के दौरान पूर्व में यूजीसी के विरोध में निकाली गई पदयात्रा एवं रैली के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में जान गंवाने वाले महादेव सिंह पलाड़ा को श्रद्धांजलि दी गई। समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।कार्यक्रम में प्रदीप सिंह राठौड़, ब्राह्मण महासभा के गोपीचंद शर्मा, महेंद्र कुमार चौबे, विश्वनाथ शर्मा, परशुराम युवा मंच अध्यक्ष संदीप पाटील, राजपूत महासभा के कमल सिंह राठौड़, पृथ्वी सिंह राठौड़, निर्मल कौशिक, राजेश, गोपाल बुढ़ाढरा, सतीश शास्त्री एवं कपड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील भाऊवाला सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament
चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार












