अमेरिका में अनूपगढ़ के बसंत मेघवाल ने रचा इतिहास, विश्व अंडर-20 हाई जंप में जीता रजत

2.21 मीटर की छलांग लगाकर पदक पर जमाया कब्जा, हाई जंप में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के किसी भी आयु वर्ग में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

श्रीगंगानगर।मनजीत सिंह
राजस्थान के अनूपगढ़ क्षेत्र के युवा एथलीट बसंत कुमार मेघवाल ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अमेरिका के यूजीन, ओरेगॉन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप के हाई जंप मुकाबले में बसंत ने रजत पदक अपने नाम किया।फाइनल मुकाबले में बसंत ने 2.21 मीटर की ऊंचाई पार की और अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी की। उनकी इस शानदार छलांग ने उन्हें विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के साथ भारतीय एथलेटिक्स में भी नया अध्याय जोड़ दिया।

हाई जंप में भारत के लिए ऐतिहासिक पदक

बसंत की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वे हाई जंप में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के किसी भी आयु वर्ग में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद अनूपगढ़ सहित पूरे श्रीगंगानगर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।इससे पहले बसंत ने एशियन अंडर-20 चैंपियनशिप में 2.20 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया था। लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अब विश्व स्तर की प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

सरकारी स्कूल से विश्व मंच तक का सफर

बसंत की सफलता की कहानी संघर्ष और मेहनत से भरी हुई है। गांव के सरकारी स्कूल से खेल की शुरुआत करने वाले बसंत ने सीमित संसाधनों और परिवार की आर्थिक चुनौतियों के बीच अभ्यास जारी रखा। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा और राष्ट्रीय स्तर से होते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचे।बसंत की इस ऐतिहासिक सफलता से उनके परिवार, गांव और क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इसे राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बताया है। उनकी उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनी है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद खेलों में बड़ा मुकाम हासिल करने का सपना देखते हैं।

CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament

चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार