Advertisement
Home राजस्थान सीकर बी.एन. राजोतिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने मूल ओबीसी न्याय एवं उत्थान...

बी.एन. राजोतिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने मूल ओबीसी न्याय एवं उत्थान संस्थान के चूरू जिलाध्यक्ष

सीकर में प्रदेश स्तरीय बैठक में हुआ मनोनयन, तहसील से लेकर गांव-ढाणी तक संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

सीकर । राहुल टांक
मूल ओबीसी न्याय एवं उत्थान संस्थान, राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक सीकर के होटल भंवर पैलेस में आयोजित हुई। प्रदेश संयोजक भंवरलाल जांगिड़, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम काम्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजस्थान के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन के विस्तार के साथ मूल ओबीसी समाज से जुड़े अधिकारों और विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया।संगठन विस्तार के क्रम में बी.एन. राजोतिया को चूरू जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके मनोनयन की जानकारी सामने आने के बाद चूरू जिले से जुड़े कार्यकर्ताओं और समाजबंधुओं में उत्साह देखा गया। वहीं सीकर जिले की जिम्मेदारी राकेश सैनी (घोराना) को जिलाध्यक्ष तथा पप्पूराम कुमावत (पैवा) को महामंत्री के रूप में दी गई।

गांव-ढाणी तक संगठन पहुंचाने का लक्ष्य

नई जिम्मेदारी मिलने पर बी.एन. राजोतिया ने प्रदेश संयोजक भंवरलाल जांगिड़, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम काम्या सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा।राजोतिया ने कहा कि चूरू जिले की प्रत्येक तहसील, गांव और ढाणी तक संगठन की पहुंच मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। मूल ओबीसी समाज को संगठित कर उनके संवैधानिक एवं सामाजिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन का प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सम्मान और राजनीतिक भागीदारी से जुड़े अवसरों एवं अधिकारों की जानकारी पहुंचाना रहेगा।

आरक्षण और जातिवार जनगणना सहित कई मुद्दों पर चर्चा

बैठक में संगठन की ओर से मूल ओबीसी समाज से जुड़े विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। इनमें राजस्थान में ओबीसी आरक्षण के वर्गीकरण की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा ओबीसी आरक्षण को 21 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की मांग भी रखी गई।बैठक में जातिवार जनगणना करवाकर आबादी के अनुपात में आरक्षण एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग पर भी चर्चा हुई। साथ ही राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में मूल ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाने तथा राजनीतिक दलों में आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग उठाई गई।जिला एवं तहसील स्तर पर विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क छात्रावास उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

बैठक में मौजूद प्रदेशभर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ, तहसील और जिला स्तर तक मजबूत करने तथा समाज से जुड़े मुद्दों को संगठित एवं लोकतांत्रिक तरीके से उठाने का संकल्प लिया।प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम काम्या ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को प्रदेशभर में मजबूत करने और मूल ओबीसी समाज के हितों एवं अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament

चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

 

Advertisement