Advertisement
Home राजस्थान चूरू रतनगढ़ फायरिंग मामले के दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

रतनगढ़ फायरिंग मामले के दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

चूरू में पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक घायल

चूरू। रतनगढ़ कस्बे में कांग्रेस नेता एवं पार्षद राजेंद्र बबेरवाल के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को चूरू में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। दोनों को इलाज के लिए राजकीय भरतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे रतनगढ़ के वार्ड संख्या 21 में बाइक सवार दो बदमाशों ने पार्षद राजेंद्र बबेरवाल के घर के बाहर एक दर्जन से अधिक फायर किए थे। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने वारदात से पहले वीडियो कॉलिंग के जरिए लोकेशन और मकान की जानकारी जुटाई थी। इसके बाद घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हालांकि फायरिंग में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान के मुख्य दरवाजे पर गोलियों के निशान मिले।घटना की सूचना मिलते ही जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई। इसी दौरान चूरू के तारानगर रोड पर डीएसटी और पुलिस टीम ने संदिग्ध बदमाशों का पीछा किया। पुलिस के अनुसार पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अनमोल नामक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी रोहित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पंजाब निवासी बताए जा रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

रतनगढ़ फायरिंग मामले के दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार | Churu News

चूरू कोर्ट परिसर में वरिष्ठ वकील से मारपीट, बार संघ में भारी रोष

 

 

Advertisement