कुरैशी महासभा ने पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जिला स्तरीय कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने लगाए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

झुंझुनूं। झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुरैशी महासभा संस्थान, जिला झुंझुनूं के तत्वावधान में जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली खोखर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में अल कुरैश मस्जिद के इमाम मौलाना सक्रूदीन ने संबोधित करते हुए पौधारोपण की दुनियावी और दीनी अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना आवश्यक है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मोहम्मद जुबैर कुरैशी ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने लोगों से पौधारोपण को जनअभियान बनाने का आह्वान किया। जिला सचिव बिलाल कुरैशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि कुरैशी महासभा संस्थान सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी भविष्य में ऐसे आयोजन जारी रखे जाएंगे। कार्यक्रम में जिला महासचिव रफीक उर्फ गाऊस्कर, यूथ विंग कोषाध्यक्ष फयूम कुरैशी, यूथ विंग जिला सचिव जुबैर उर्फ जुबी, जिला उपाध्यक्ष तौफीक सैय्यद, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल जब्बार फौजी, जिला सहसचिव इरफान कबाड़ी, जिला यूथ विंग सहसचिव आदिल कुरैशी पीरुका, अयुब टेलर, रब्बानी सैय्यद, यूसुफ खोखर, शाह खालीद, तौहीद खोखर, मोहम्मद खोखर, ऐजाज, अनीश कुरैशी, शाहीन कुरैशी, खालीद, अजीज सैयद, अल्ताफ खोखर, आबिद दानका, सोयब दानका एवं इस्माइल खोखर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं संस्थान के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता के साथ पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया गया।

CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament

चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार