शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन

oplus_2

एसीआई सी. सै. स्कूल में सत्र की पहली पीटीएम आयोजित, अभिभावकों ने शिक्षकों से जानी बच्चों की शैक्षिक व सहशैक्षिक प्रगति

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय स्थित एसीआई सी. सै. स्कूल में सत्र 2026-27 की प्रथम शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी (पीटीएम) उत्साह एवं आत्मीय वातावरण में आयोजित हुई। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने होनहार लाडलों की शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों तथा उपलब्धियों की जानकारी संबंधित शिक्षकों से प्राप्त की।
इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रगति, उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों तथा विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता से अभिभावकों को अवगत कराया। साथ ही विद्यार्थियों की उपलब्धियों में निरंतर वृद्धि के लिए आवश्यक प्रयासों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्राचार्या डॉ. दिव्या की उपस्थिति में सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद संस्था निदेशक मनोज शर्मा एवं विकास शर्मा ने विद्यालय में पहुंचे सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का संस्था परिवार की ओर से स्वागत किया। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। संगोष्ठी के दौरान शिक्षक एवं अभिभावकों के बीच आत्मीय संवाद की सुंदर झलक देखने को मिली। अभिभावकों ने शिक्षकों के साथ बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार, अनुशासन, प्रतिभा एवं सहशैक्षिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की और बच्चों की प्रगति को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी साझा किए। अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं विद्यार्थियों के आशान्वित परीक्षा परिणाम को लेकर संस्था के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। विद्यालय प्रबंधन ने भी अभिभावकों से निरंतर संवाद बनाए रखने और बच्चों की प्रतिभा को उचित दिशा देने में सहयोग की अपील की।

CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament

चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार