‘एक शिक्षक-एक वृक्ष’ अभियान में शिक्षकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

मोहरारका कॉलेज में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया पौधारोपण, शिक्षकों ने लगाए पौधे

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
श्री राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय, झुंझुनूं में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) की स्थानीय इकाई की ओर से शुक्रवार को ‘एक शिक्षक-एक वृक्ष’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करने के साथ अधिकाधिक पौधे लगाने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सिंह ने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाना भी आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधे को पेड़ बनाने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. सुरेंद्र डी. सोनी, प्रदेश सेवा आयाम प्रमुख, ने ‘एक शिक्षक-एक वृक्ष’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज में सकारात्मक बदलाव के सबसे प्रभावी माध्यम हैं। शिक्षकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। इस अवसर पर जिला सचिव डॉ. विकास भड़िया, जिला उपाध्यक्ष डॉ. शशि प्रकाश, इकाई सचिव प्रो. मान सिंह मान तथा इकाई सह-सचिव डॉ. शुभ करण सहित महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान महासंघ की स्थानीय इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि ‘एक शिक्षक-एक वृक्ष’ अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक शिक्षकों और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

CHURU प्रीमियर लीग-3 का धमाकेदार आगाज 🏏 | तनवीर खान ने किया उद्घाटन | Open Night Cricket Tournament

चूरू में ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बडी कार्रवही : कंटेनर से 961 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार