सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड की समस्याओं को लेकर बस यूनियन का धरना जारी, जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


चूरू। सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड में बढ़ते अतिक्रमण, रेहड़ी-ठेलों, गंदगी और यात्रियों को हो रही असुविधाओं के विरोध में बस यूनियन का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। यूनियन पदाधिकारियों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर बस स्टैंड परिसर से तत्काल अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न मांगों के समाधान की मांग की।बस यूनियन के रणवीर सिंह कस्वां ने बताया कि बस स्टैंड से प्रतिदिन 200 से अधिक बसों और हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। रेहड़ी-ठेलों के अतिक्रमण के कारण रास्ते बाधित हैं, जिससे यात्रियों के साथ बस संचालकों, ऑटो-टैक्सी चालकों और व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि सार्वजनिक शौचालयों के आसपास अवैध कब्जे, गंदगी और आवारा पशुओं की मौजूदगी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। बस यूनियन के समर्थन में चूरू, रतनगढ़, राजगढ़ और तारानगर की बस यूनियनों ने भी सहयोग किया है। इसके चलते कई रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित रहा।यूनियन की प्रमुख मांगेंबस यूनियन ने प्रशासन से बस स्टैंड परिसर से सभी रेहड़ी-ठेले हटाने, भविष्य में उनके प्रवेश पर रोक लगाने, आवारा पशुओं की रोकथाम तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि बस स्टैंड सार्वजनिक परिवहन का महत्वपूर्ण केंद्र है, ऐसे में यहां यातायात व्यवस्था और यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही गई है।इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, सज्जन सिंह, इकबाल खां, नरेन्द्र सिंह, विजय फुलकर, शंभु सिंह, आशिष, संतोष पारीक, हरिओम पारीक, कपिल पारीक, गोगराज, अशोक सैनी और प्रकाश सहित यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चूरू में ABVP का प्रदर्शन | छात्रसंघ चुनाव बहाली और छात्रावास शुरू करने की मांग, 3 दिन का अल्टीमेटम











