संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर जताया विरोध

नीट परीक्षा विवाद, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। इंटरव्यूअर इंडिया
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। बाद में जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर विभिन्न मांगें उठाई गईं।किसान सभा के जिलाध्यक्ष इंद्राज सिंह ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता देश के किसानों के हितों के विपरीत होगा। वहीं किसान नेता कॉमरेड निर्मल प्रजापत ने छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई और प्रस्तावित व्यापार समझौते की आलोचना करते हुए किसानों से आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामरतन सिहाग ने कहा कि नीट परीक्षा से जुड़े विवाद के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों, युवाओं और महिलाओं पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए। उन्होंने मांग की कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को समाप्त किया जाए तथा छात्र आत्महत्या के मामलों में पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। सिहाग ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 22 जुलाई को एफटीए (मुक्त व्यापार समझौता) विरोधी किसान संकल्प दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को निरस्त कर देश की घरेलू अर्थव्यवस्था और किसानों के हितों की रक्षा की जानी चाहिए। साथ ही अमेरिका के कृषि उत्पादों के आयात पर रोक लगाने की मांग भी की गई।प्रदर्शन में जिला मंत्री कॉमरेड उमराव सहारण, परमेश्वरलाल, आयुष खीचड़, अनिल कुमार, विक्रम मेघवाल, शेराराम जाखड़, धर्मेंद्र भांभू, राजेंद्र बलारा, विकास शर्मा, विनोद स्वामी, रामकुमार खीचड़, रामस्वरूप मेघवाल, बेगराज मील, दीपाराम सहित विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

रोड पर स्टंट किया तो अब होगा मुकदमा | युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त | CI गौरव खिड़िया की चेतावनी