Advertisement
Home राजस्थान चूरू हरियालो राजस्थान अभियान को मिली गति, चूरू में 10 लाख पौधे लगाने...

हरियालो राजस्थान अभियान को मिली गति, चूरू में 10 लाख पौधे लगाने के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय वृक्षारोपण

नेचर पार्क में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण, लाभार्थियों को पट्टे व पीएम स्वनिधि के चेक भी वितरित

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। इंटरव्यूअर इंडिया
मुख्यमंत्री के ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित नेचर पार्क में जिला स्तरीय सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, डीएफओ भवानी सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि वृक्ष भारतीय संस्कृति और जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान से प्रदेश में हरित क्षेत्र का विस्तार हो रहा है। चूरू जिला प्रशासन द्वारा एक ही दिन में 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल है।उन्होंने सभी नागरिकों से प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण और पर्यावरण संरक्षण दोनों क्षेत्रों में प्रभावी कार्य कर रही है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही चूरू को हराभरा बनाया जा सकता है।जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि 31 अगस्त तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में फॉलोअप सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें लंबित प्रकरणों के साथ नए मामलों का भी त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की संकल्पना के अनुरूप जिले में 10 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही ग्राम पंचायतों में घास भूमि विकास के लिए बीजारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है।बसंत शर्मा ने कहा कि व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण के साथ जिले में हरियाली बढ़ेगी। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और वृक्षारोपण अभियान की सराहना की।कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों की उपलब्धियों की जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को स्वीकृतियां एवं दस्तावेज वितरित किए गए। अतिथियों ने 36 लाभार्थियों को कृषि भूमि नियमन के पट्टे, 49 लाभार्थियों को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड के पट्टे, 4 लाभार्थियों को फ्रीहोल्ड पट्टा पुनर्वैधकरण, 7 लाभार्थियों को अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी के पट्टे, 6 लाभार्थियों को उपविभाजन एवं पुनर्गठन स्वीकृति, 14 लाभार्थियों को नामांतरण तथा 34 लाभार्थियों को भवन निर्माण स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इसके अलावा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 9 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति के चेक भी वितरित किए गए।इस अवसर पर महेंद्र न्यौल, नरेंद्र काछवाल, सुरेश सारस्वत, अख्तर खान, मदन गोपाल बालाण, पदम सिंह, आकाश सैनी, धर्मेंद्र राकसिया, रचना कोठारी, सीपी शर्मा, नीरज जांगिड़, कमल सैनी, सत्तार खान, वेदपाल सिंह, इरफान खान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

रोड पर स्टंट किया तो अब होगा मुकदमा | युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त | CI गौरव खिड़िया की चेतावनी

 

Advertisement