राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, मनोज गौड़ बने जिलाध्यक्ष

डाइट चूरू में साधारण सभा संपन्न, शिक्षकों के हितों और संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चूरू। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राजस्थान विद्यालय शिक्षा) जिला चूरू की साधारण सभा की बैठक रविवार को डाइट परिसर में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के साथ शिक्षकों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।बैठक के प्रथम सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने महासंघ की कार्यप्रणाली, संगठन के संविधान एवं वर्तमान सदस्यता अभियान पर प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने वर्तमान जिला कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।तत्पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर स्वामी ने प्रदेश संगठन की ओर से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें मनोज कुमार गौड़ को जिलाध्यक्ष, चिरंजीलाल सैनी को जिला मंत्री, राजेश कौशिक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप पालीवाल को कोषाध्यक्ष तथा कौशल्या चौधरी को महिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का अनुमोदन किया।द्वितीय सत्र में वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।तृतीय सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर स्वामी ने नवमनोनीत पदाधिकारियों से संगठन के प्रति सक्रिय और समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महासंघ द्वारा वर्षभर संचालित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों को प्रत्येक खंड कार्यकारिणी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराए।इस अवसर पर कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया। इनमें अब्दुल सत्तर परिहार (उपाध्यक्ष), योगेश छींपा (उपाध्यक्ष प्रारंभिक), जाकिर हुसैन (सचिव माध्यमिक), धनराज सिंगोदिया (सचिव प्रारंभिक), दशरथ घायल (प्राध्यापक प्रतिनिधि), आनंद सिंह (शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि), नरपत सिंह (संस्कृत शिक्षक प्रतिनिधि) तथा मनोज जोशी (पंचायत शिक्षक प्रतिनिधि) शामिल हैं।बैठक में जिले के विभिन्न खंडों के अध्यक्ष, मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सूर्यप्रकाश शर्मा, विजेंद्र सैनी, लक्ष्मणदान चारण तथा मीडिया प्रभारी कन्हैयालाल सैनी ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त जिला मंत्री प्रभुदयाल सैनी ने किया।

यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच 

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News