नीट-यूजी में आबसर के गंगासिंह ने लहराया परचम, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने किया सम्मान

जनरल-ईडब्ल्यूएस वर्ग में देशभर में 10वीं और ऑल इंडिया 212वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

रतनगढ़। रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव आबसर के प्रतिभाशाली छात्र गंगासिंह शेखावत ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनरल-ईडब्ल्यूएस वर्ग में अखिल भारतीय स्तर पर 10वीं तथा ओवरऑल ऑल इंडिया रैंक 212 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने गांव पहुंचकर छात्र का अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अभिनेष महर्षि ने कहा कि गंगासिंह की सफलता उनकी कठिन मेहनत, माता-पिता के संस्कार और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट रैंक हासिल करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।पूर्व विधायक ने कहा कि गंगासिंह की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सफलता बताती है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने गंगासिंह, उनके माता-पिता और पूरे परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना चाहिए, ताकि अन्य युवा भी उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकें और देश-समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दें। इस दौरान पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह फ्रांसा, सुगन सिंह शेखावत, मास्टर भागीरथ स्वामी, हरासर पंचायत प्रशासक राजेन्द्र सिंह, शिक्षाविद् त्रिलोकचंद किलका, बाबूलाल स्वामी, रतन सिंह हरासर, भगवान किलका, हनुमान सिंह, ईश्वर सुथार, चेन सिंह, किशोर सिंह, नन्दलाल सुंडा, रतन सिंह, भंवरलाल धेतरवाल, गोपाल धेतरवाल, छगन सिंह इन्दा, राम सिंह, कुलदीप, मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :— सघन हैल्थ स्क्रीनिंग अभियान : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर 6208 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच 

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

चंदेल नगर में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान | जलदाय विभाग को आंदोलन की चेतावनी | Churu News