इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी क्षेत्र के विशेषज्ञों की रही उपस्थिति

सीकर। राहुल टांक
सीकर निवासी डॉ. अजय पंवार, सुपुत्र श्री कैलाश पंवार, को मुंबई में आयोजित एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में ‘यूथ आइकॉन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इनमें डॉ. अली ईरानी, एचओडी, नानावटी हॉस्पिटल, मुंबई; डॉ. दीपक कपूर/कपरी, कैपरी हॉस्पिटल, दिल्ली; तथा डॉ. सुदीप काले, एचओडी, टेरना मेडिकल कॉलेज सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल रहे।
डॉ. अजय पंवार को मिले इस सम्मान से सीकर में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी और उनके योगदान को पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।














