आईपीएल फाइनल पर करोड़ों के ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़, सात बुकी गिरफ्तार

Screenshot

कोतवाली पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, लाखों का हिसाब-किताब व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

चूरू। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर सात सट्टा बुकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करोड़ों रुपए के सट्टे का हिसाब-किताब, लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंकिंग दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। वहीं एक नामजद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर कृष्णाराम ने बताया कि एसपी निश्चय प्रसाद के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को पुलिस टीम ने टकनेथ हाउस के सामने स्थित एक मकान पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान राकेश कुमार, कुणाल गहलोत, हीरालाल, साजिद, मानवेंद्र, दिनेश राठी और अनिल सैनी को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार मौके से ताश के पत्ते, ₹4650 की जुआ राशि, चार लैपटॉप, 12 एंड्रॉयड मोबाइल, दो कीपैड मोबाइल, छह डेबिट कार्ड, तीन बैंक पासबुक, दो चेकबुक, हिसाब-किताब की पर्चियां, वाई-फाई उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की गई।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 31 मई को खेले गए आईपीएल फाइनल मैच पर ₹26,84,191 के सट्टे का रिकॉर्ड तैयार किया था। पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में अन्य मैचों के करोड़ों रुपए के लेनदेन और सट्टे से जुड़ा हिसाब-किताब भी मिला है, जिसकी जांच जारी है।जांच में यह भी सामने आया कि फरार आरोपी शिवम सैनी उर्फ अजय कथित रूप से ऑनलाइन आईडी हैक कर मैचों के भाव में हेरफेर करता था तथा वास्तविक बैलेंस से अधिक राशि दिखाकर लोगों से धोखाधड़ी करता था। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क के माध्यम से करोड़ों रुपए की ठगी भी हो सकती है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजस्थान पब्लिक गैंबलिंग ऑर्डिनेंस, भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी शिवम सैनी उर्फ अजय की तलाश जारी है तथा जब्त लैपटॉप और मोबाइल फोन की तकनीकी जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि आईपीएल सट्टेबाजी और साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।