निःशुल्क अस्थि रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण शिविर में 111 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

चूरू। स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए भारत विकास परिषद् शाखा-चूरू एवं अग्रसेन नगर समग्र विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में तथा गिन्नी देवी ऑर्थाेपेडिक हॉस्पिटल के सहयोग से शनिवार को अग्रसेन नगर स्थित सामुदायिक भवन में निःशुल्क अस्थि रोग, जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में जयपुर से पधारे प्रसिद्ध जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. प्रतुल जैन ने 111 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित रोगों के निदान और उपचार संबंधी परामर्श प्रदान किया। साथ ही अत्याधुनिक बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच के माध्यम से हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा तथा ऑस्टियोपोरोसिस की जांच भी निःशुल्क की गई। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुमित गर्ग ने मरीजों को जोड़ों एवं मांसपेशियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक फिजियोथेरेपी संबंधी परामर्श दिया। वहीं अग्रसेन नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की चिकित्सा टीम ने ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। भारत विकास परिषद् शाखा-चूरू के अध्यक्ष विमलचन्द भटनागर एवं अग्रसेन नगर समग्र विकास समिति के अध्यक्ष वैद्य बनवारीलाल शर्मा ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी जनहित के ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। परिषद् सचिव रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि शिविर में पधारे विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्वागत समिति संरक्षक ओमप्रकाश तंवर एवं परिषद् संरक्षक श्यामसुन्दर पारीक द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। शिविर की सफलता में हुकमचन्द गौड़, कप्तान के.के. शर्मा, पवन जांगिड़, ओमप्रकाश इन्दोरिया, मैनपाल शेखावत, महेश मिश्र, शंभूदयाल शर्मा, डॉ. संजीव खेड़ा, विजय इसरानी, डॉ. भारतेन्दु अग्रवाल, संदीप शर्मा, मोहनलाल शर्मा, नानूराम माली, नवरत्न महर्षि, मदनलाल राजपुरोहित, राकेश जांगिड़ एवं देवेंद्र चंदेल सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया। इसके अलावा सज्जन लाटा, योगेश गौड़, रतन सिंह शेखावत, महेंद्र चौबे, भागीरथ शर्मा, पदम सिंह राठौड़, मुखराम मील, गौरीशंकर शर्मा एवं धर्मपाल बीका सहित क्षेत्र के सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने भी व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर प्रभारी पुनीत लाटा ने बताया कि भारत विकास परिषद् के इस सेवा प्रकल्प को क्षेत्रवासियों ने जनहितकारी एवं अत्यंत सराहनीय पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।