बढ़ती महंगाई और नीट पेपर लीक मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन
खेतड़ी I झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखंड कार्यालय के सामने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों तथा नीट पेपर लीक मामले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया गया कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आमजन, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और बेरोजगार युवा बेहद परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम भी आसमान छू रहे हैं, जिससे आमजन का जन – जीवन प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही हाल ही में सामने आए नीट पेपर लीक मामले को युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा प्रणाली से विश्वास उठता जा रहा है, जो चिंताजनक स्थिति है।कांग्रेस नेताओं ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने, गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने तथा युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रभारी प्रवीण जाखड़, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गोविन्द सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष रामअवतार सैनी, नगर अध्यक्ष निकेश पारीक, गोकुलचंद सैनी, उपाध्यक्ष हजारीलाल सैनी, अर्जून लाल सैनी, बजरंग लाल, रामजीलाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव, अब्दुल गफ्फार, विनोद सोनी, चंदगीराम सैनी, बलवीर सैनी, प्रेम चंदेला, केशव प्रसाद, महावीर प्रसाद, इंद्राज सैनी, सुधीर गुप्ता, राजेश गाडराटा, नासिर हुसैन, सुगनचंद, सुरेश कुमार, प्यारेलाल धेदड, सत्यवीर महारानियां, बाबूलाल, नरेंद्र वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।










