विद्यालय में राखी मैंकिंग व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

झुंझुनूं । अजीत जांगिड
गणपति नगर सिथत राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व पर बच्चों ने राखी बनाकर, हाथों मेहंदी सजाकर चित्रों के माध्यम से पर्व की सार्थकता समझाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में छात्राओं ने भारतीय सैन्य शक्ति ऑपरेशन सिंदूर की बड़ी सफलता पर एक राखी सैनिक के नाम, वृक्ष-मित्र के रूप में पेड़-पौधों के राखी बांधकर पौधारोपण का संदेश दिया। कार्यक्रम प्रभारी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिताओं में 63 छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों नें एक से बढ़ कर एक सुंदर राखी बनाई। मेहंदी प्रतियोगिता में साक्षी, आफिया, निशा सैनी, रीटा कमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता रहे। राखी प्रतियोगिता में रेखा, अंजली, वर्षा क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेता रहे। इस अवसर पर संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया, प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सुधीर शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इंजी. ढूकिया ने रक्षाबंधन की बधाई देकर विद्यार्थियों से प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। रक्षाबंधन के महत्व को समाजिक, रूप में समझाया। निर्णायक मंडल में प्राचार्या डॉ. सुमन जानूं व प्रधानाचार्या निधि सिहाग थे। इस अवसर पर मंगलाराम जांगिड़, अनिता, शारदा जांगिड़, मनीष सैनी व समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।














