एसपी दफ्तर से युवती के अपहरण मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Screenshot

क्यूआरटी के तीन कमांडो और एक ड्राइवर पर गिरी गाज, एसपी ने प्रथम दृष्टया लापरवाही मानी

चूरू। एसपी दफ्तर से दिनदहाड़े युवती को जबरन उठाकर ले जाने के मामले में एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्यूआरटी के तीन कमांडो और एक ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया है। घटना में प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।जानकारी के अनुसार घटना के समय चारों पुलिसकर्मी परिवादी कक्ष के पास ही मौजूद थे। मामला 25 मई 2026 का है, जब गांव झाड़सर गजिया निवासी कृष्ण कुमार एक युवती के साथ सुरक्षा की मांग लेकर एसपी दफ्तर पहुंचा था।कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसने 18 मई को जयपुर में युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों को युवती के परिजनों से जान का खतरा होने की आशंका थी। इसी कारण वे सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे थे।रिपोर्ट के अनुसार दोनों परिवादी कक्ष में बैठे हुए थे। इसी दौरान दर्जनों लोग वहां पहुंचे और दोनों को जबरन घसीटने लगे। आरोप है कि हमलावर युवती को जबरन कार में डालकर ले गए। इस दौरान कृष्ण कुमार का बैग भी छीन लिया गया, जिसमें जरूरी दस्तावेज और नकदी रखी हुई थी।घटना के संबंध में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। कोतवाली पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को राउंडअप भी किया है, जबकि युवती की बरामदगी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

घांघू जीण माता मंदिर चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

एसपी ऑफिस के स्वागत कक्ष से अपहरण मामला, कोतवाली थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News

ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News