वंदे गंगा: जल संरक्षण जन अभियान का हुआ शुभारंभ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, ग्रामीण विकास शासन सचिव व जिला प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पूर्व जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, बसंत शर्मा, सीईओ श्वेता कोचर सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत, जल पूजन व पीपल पूजन के साथ जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
चूरू। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में जल संस्कृति सजीव हो रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘वंदे गंगा: जल संरक्षण जन अभियान’ का सोमवार सवेरे चूरू जिला मुख्यालय पर सेठाणी का जोहड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, ग्रामीण विकास शासन सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पूर्व जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, बसंत शर्मा, सीईओ श्वेता कोचर सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जल संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल का विशेष महत्व रहा है और गंगा दशमी का यह दिन भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि मान्यता अनुसार आज ही के दिन मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान जैसे मरुस्थलीय प्रदेश में पानी केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन और संस्कृति का आधार है।उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और बिगड़ते पर्यावरणीय हालात के बीच जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाना जरूरी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बीसलपुर बांध से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ किया गया है। प्रदेश सरकार हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। सरकार जल जीवन मिशन और अन्य योजनाओं के माध्यम से हर घर तक जल पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पानी का निर्माण संभव नहीं है, इसलिए इसके संरक्षण की अहम जिम्मेदारी समाज की है। राठौड़ ने कहा कि करीब 125 वर्ष पुराने सेठाणी के जोहड़े जैसे ऐतिहासिक जल स्रोत हमारी विरासत हैं और इनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने “कर्मभूमि से मातृभूमि” अभियान के तहत जल स्रोतों के पुनरुद्धार और उन्हें रमणीय स्थलों के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने उपस्थितों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए पारंपरिक जल स्रोतों, जोहड़ों और तालाबों के संरक्षण तथा प्लास्टिक मुक्त अभियान में सहभागिता का आह्वान किया।ग्रामीण विकास शासन सचिव व जिला प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल ने कहा कि चूरू जिले के परिप्रेक्ष्य में जल संरक्षण और भी अधिक महत्वपूर्ण है। चूरू मरूस्थलीय जिला होने के कारण यहां जल स्रोतों को संरक्षण अधिक आवश्यक हो जाता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में प्रदेश में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाया गया है। हम सभी इस अभियान में अधिकतम भागीदारी करें और अपने परंपरागत जल स्रोतों का संरक्षण व संवर्धन करें। उन्होंने कहा कि 05 जून तक चलने वाले इस अभियान अंतर्गत आयोजित की जाने वाली सभी गतिविधियों में सभी विभागों को समुचित समन्वय रहे तथा आमजन की सहभगिता से सफल आयोजन सुनिश्चित किए जाएं। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि जल संरक्षण को जन अभियान बनाने की दिशा में प्रभावी कदम है। उन्होंने वर्षा जल संचयन, कुडों व जोहड़ों में पानी सुरक्षित रखने तथा फसल विविधता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश के इस दौर में पानी की एक-एक बूंद बचाना आवश्यक है।बसंत शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पारंपरिक जल स्रोतों को बचाने और जल संरक्षण की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है तथा आमजन की भागीदारी से यह अभियान और प्रभावी बनेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जल संरक्षण और परंपरागत जल स्रोतों को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सभी संकल्पित प्रयासों से अभियान में आमजन को जोड़कर काम करेंगे। इस दौरान अतिथियों ने जल पूजन, पीपल पूजन व दीपदान के साथ जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया और महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर एसडीएम धीरज झाझड़िया, एसीईओ भागचंद खारिया, नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, पद्मसिंह राठौड़, विक्रम कोटवाद, सीताराम लुगरिया, दीनदयाल सैनी, नरेंद्र कंवल, नरेंद्र काछवाल, सुशील लाटा, सत्तार खान, नीरज जांगिड़, धर्मेंद्र राकसिया, श्रीराम पीपलवा, आकाश सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संचालन रवि दाधीच ने किया।
SP ऑफिस से युवती को जबरन उठाकर ले गए 😱 सुरक्षा के लिए पंहुची थी | Churu Breaking News
15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News
ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News


















