सुजानगढ़ में जल्द खोला जाए केंद्रीय विद्यालय : सांसद राहुल कस्वां

दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात कर रखी क्षेत्र की प्रमुख मांग

नई दिल्ली। राहुल कस्वां ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात कर सुजानगढ़ में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग उठाई।सांसद कस्वां ने मंत्री को बताया कि सुजानगढ़ शहर चूरू जिला मुख्यालय से काफी दूरी पर स्थित है तथा यहां अतिरिक्त जिला मुख्यालय से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक कार्यालय संचालित हैं। बड़ी आबादी और क्षेत्रीय व भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां केंद्रीय विद्यालय की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस संबंध में कई बार मांग रखी जा चुकी है। क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सुजानगढ़ में केंद्रीय विद्यालय खोला जाना आवश्यक है।सांसद ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री से मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति जारी करने का आग्रह किया।

SP ऑफिस से युवती को जबरन उठाकर ले गए 😱 सुरक्षा के लिए पंहुची थी | Churu Breaking News

15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News

ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News