Advertisement
Home राजस्थान सीकर हवाला कारोबार से जुड़े 19 लाख रुपए जब्त, दो युवक डिटेन

हवाला कारोबार से जुड़े 19 लाख रुपए जब्त, दो युवक डिटेन

सालासर रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस की कार्रवाई, इनकम टैक्स विभाग करेगा जांच

सीकर। राहुल टांक
शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने हवाला कारोबार से जुड़े 19 लाख रुपए जब्त करते हुए दो युवकों को डिटेन किया है। कार्रवाई चांदपोल चौकी पुलिस ने सालासर रोड पर नाकाबंदी के दौरान की। मामले की सूचना इनकम टैक्स विभाग को दे दी गई है, जो अब पूरे प्रकरण की जांच करेगा।कोतवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि 23 मई को चांदपोल चौकी प्रभारी तूफान सिंह को ह्यूमन इंटेलिजेंस के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक बलेनो कार में दो युवक बड़ी मात्रा में नकदी लेकर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सालासर रोड पर नाकाबंदी की।नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध बलेनो कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। जांच में कार से 19 लाख रुपए नकद बरामद हुए। कार में सवार मोहम्मद मुशरफ (19) पुत्र मुस्तफा खोखर निवासी डूंडलोद तथा मोहम्मद इकराम (27) पुत्र मोहम्मद निजामुद्दीन को पुलिस ने डिटेन कर लिया।पुलिस पूछताछ में दोनों युवक बरामद नकदी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 106 के तहत 19 लाख रुपए जब्त कर लिए।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों का एक भाई विदेश में रहता है। उसी के कहने पर दोनों युवक हवाला की यह रकम किसी व्यक्ति तक पहुंचाने जा रहे थे। फिलहाल मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भेज दी गई है, जो अब पैसों के स्रोत और लेनदेन की जांच करेगा।इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल राजकुमार और हरलाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

SP ऑफिस से युवती को जबरन उठाकर ले गए 😱 सुरक्षा के लिए पंहुची थी | Churu Breaking News

15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News

ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News

 

Advertisement