सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचे युवक-युवती के साथ धक्कामुक्की, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
चूरू।सोमवार को एसपी दफ्तर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ लोग परवादी कक्ष में घुसकर एक 19 वर्षीय युवती को जबरन उठाकर ले गए। युवती एक युवक के साथ सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी।जानकारी के अनुसार तारानगर तहसील के झाड़सर गांव निवासी 24 वर्षीय कृष्ण कुमार ने बताया कि वह 19 वर्षीय भावना के साथ एसपी दफ्तर पहुंचा था। दोनों परवादी कक्ष में मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग एसपी कार्यालय के पीछे का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस आए और युवक-युवती के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। युवक ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने युवती को जबरदस्ती उठाकर बाहर खड़ी गाड़ी में डाल लिया और मौके से फरार हो गए। इस दौरान युवक को भी साथ ले जाने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान एसपी दफ्तर का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया।अचानक हुए इस घटनाक्रम से परवादी कक्ष में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में घटित हो गई।पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा युवती को ले जाने वाले लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
SP ऑफिस से युवती को जबरन उठाकर ले गए 😱 सुरक्षा के लिए पंहुची थी | Churu Breaking News
15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News
ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News















