पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया ने केंद्र सरकार पर बढ़ती महंगाई को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में चारों तरफ महंगाई की मार से आमजन परेशान है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है, जबकि रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं।मंडेलिया ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और आम जनता चुनावी वादों का जवाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आम आदमी की स्थिति बेहद कठिन हो गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “थाली है तो खाना नहीं, जेब है तो पैसा नहीं, सिलेंडर है तो गैस नहीं, डिग्री है तो नौकरी नहीं और गाड़ी है तो पेट्रोल-डीजल नहीं है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जब कच्चे तेल की कीमत 140 डॉलर प्रति बैरल थी, तब पेट्रोल 71 रुपए और डीजल 50 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था तथा एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी नहीं की गई थी। जबकि वर्तमान सरकार में एक्साइज ड्यूटी 33 रुपए तक पहुंच गई। मंडेलिया ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है और यदि यही स्थिति रही तो आमजन का जीवन और अधिक कठिन हो जाएगा।
SP ऑफिस से युवती को जबरन उठाकर ले गए 😱 सुरक्षा के लिए पंहुची थी | Churu Breaking News
15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News
ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News















