जयपुर में आयोजित प्रदेश अधिवेशन में मिली जिम्मेदारी, समाज हित में समर्पण से कार्य करने का लिया संकल्प
चूरू। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश अधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जयपुर स्थित होटल कपजी पैलेस में आयोजित हुआ। अधिवेशन में महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई तथा प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।अधिवेशन में ईडब्ल्यूएस आरक्षण, कला एवं संस्कृति संरक्षण, प्रतिभा सम्मान और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान द्वारा एडवोकेट आदित्य सिंह लादड़िया को चूरू जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।एडवोकेट आदित्य सिंह लादड़िया ने संगठन द्वारा दिए गए दायित्व पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।कार्यक्रम में ग्रुप कैप्टन जेपीएस चौहान, डिम्पल राणा, दिल्ली अध्यक्ष धर्मपाल सिंह राणा, प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रदीप सिंह सिंगोली, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मोती सिंह सांवली, डॉ. संजय सिंह शेखावत, कल्याण सिंह आसलखेड़ी, मेघराज सिंह रॉयल, श्रवण सिंह बगड़ी, नागेंद्र सिंह बगड़ और डॉ. माया हाड़ा सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।












