देवकिशन स्मृति सेवा समिति ने गौसेवा, दवाइयों के वितरण और प्रभुजनों को भोजन करवाकर दी श्रद्धांजलि
रतनगढ़। देवकिशन स्मृति सेवा समिति रतनगढ़ के वरिष्ठ संरक्षक इन्द्राज खींचड़ के भतीजे स्वर्गीय डॉ. रामप्रसाद खींचड़ की पुण्य तिथि पर मंगलवार सुबह विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए।इस अवसर पर रतनगढ़ पिंजरापोल गौशाला में गौवंश को खल एवं लापसी खिलाकर गौ सेवा की गई। इसके बाद श्री कृष्ण पिंजरापोल गौशाला एवं चिकित्सालय में उदासर के पूज्य संत दयानाथ महाराज के सानिध्य में 45 हजार रुपये की दवाइयां एवं सर्जिकल सामग्री भेंट की गई।गौशाला समिति के वासुदेव चाकलान एवं अंजनी कुमार ने संत दयानाथ महाराज का स्वागत-अभिनंदन करते हुए समिति के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संत दयानाथ महाराज ने गौशाला का अवलोकन कर गौवंश को गुड़ भी खिलाया।वहीं रतनगढ़ स्थित “अपना घर” में समिति द्वारा प्रभुजनों को भोजन भी करवाया गया।इस दौरान इन्द्राज खींचड़, विश्वनाथ सोनी, सीताराम जांगीड़, देवेन्द्र यादव, सीताराम दाधीच, सांवरमल जांगीड़, वैद्य लक्ष्मीनारायण शर्मा, राधेश्याम पारीक, रणजीत सिंह चौधरी, अरुण कुमार शर्मा सीए, भुवनेश कुमार शर्मा सीए, रामरतन प्रजापत, अमित फोगला, अंजनी कुमार, अशोक कुमार रांकावत, वंदित जांगीड़ सहित गौशाला स्टाफ मौजूद रहा।













