Advertisement
Home राजस्थान चूरू बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और दूध के बढ़े दाम वापस लेने की मांग, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

चूरू। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और दूध की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा के आह्वान और प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देश पर जिलाध्यक्ष सुनीता कपूरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के पास इंडियन पेट्रोल पंप के सामने विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और दूध के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आमजन का जीवन कठिन बना दिया है और रसोई से लेकर रोजमर्रा के खर्च तक हर वर्ग प्रभावित हो रहा है।जिलाध्यक्ष सुनीता कपूरिया ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी से परिवहन महंगा हो रहा है, जिसका सीधा असर खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। वहीं दूध जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़ने से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। महिला कांग्रेस आमजन से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष बालकेश बानो, शर्मिला भाकर, संतोष मेहरा, संतोष लुहार, शकिला बानो, उपाध्यक्ष शुगरा बानो, सबीना बानो, सरोज सहारन, सीमा कुमारी, कविता कुमारी, सरिता, लक्ष्मी देवी, शशिकला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रहीं।

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 🔥 Petrol-Diesel Price Protest | Churu News

 

Advertisement