पीर नबाब अली शाह का 54वां उर्स मुबारक अकीदत के साथ मनाया गया

चूरू में देर शाम तक चला धार्मिक आयोजन, देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी दुआएं

चूरू। जिला मुख्यालय पर पीर बठंडे वाले हजरत अली मोहम्मद शाह के आस्ताने पर शुक्रवार देर शाम 54वां उर्स मुबारक बड़ी शान और शौकत के साथ मनाया गया।आस्ताना सदर ज़ाकिर झारियावाला ने बताया कि उर्स मुबारक की शुरुआत शुक्रवार सुबह रस्मों के साथ हुई। शाम को असर की नमाज के बाद दुआएं और नात शरीफ का आयोजन किया गया तथा मगरिब की नमाज के बाद लंगर वितरित किया गया।उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हजरत अली मोहम्मद शाह के चाहने वालों ने पूरे अकीदत और श्रद्धा भाव के साथ उर्स मनाया। उर्स में जिलेभर से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे, जिनके लिए इंतजामिया कमेटी द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं।ज़ाकिर झारियावाला ने बताया कि पीर नबाब अली शाह भट्ठंडे वाली गद्दी के सिलसिले से जुड़े हुए थे और उनके मुरीदों की आस्था बड़ी संख्या में है। उर्स मुबारक के समापन पर देश और प्रदेश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए सामूहिक दुआएं की गईं।

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 🔥 Petrol-Diesel Price Protest | Churu News