20 लाख के नए विकास कार्यों की घोषणा
खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत संजय नगर में।ग्रामीणों की ओर से विधायक का नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर, विशिष्ट अतिथि संजय देव गुर्जर थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता फतेहसिंह शेखावत ने की। कार्यक्रम में विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में संजय नगर ग्राम पंचायत में करीब 2 करोड़ 88 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। कार्यक्रम में विधायक ने ग्राम पंचायत में एक नए थ्री फेज ट्यूबवेल निर्माण तथा विधायक कोष से 20 लाख रुपए के अतिरिक्त विकास कार्य करवाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर विधायक ने 55 लाख रुपए की लागत से बने उप स्वास्थ्य केंद्र और 16 लाख रुपए की लागत से तैयार अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक गुर्जर का 51 किलो फूलों की माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। समारोह में दीपचंद चंदेला, हरी सिंह, सुरेश गुर्जर, शेर सिंह, संजय देव गुर्जर, रामनिवास कालोटा, हजारीलाल ग्रेट, झंडूराम गुर्जर, विजयपाल सिंह शेखावत, महीपाल सिंह गाडराटा, रमेश गराटी, बबलू अवाना, धूड़ाराम प्रधान, प्रभुराजोता, मंगलचंद गुरुजी, रोटाश मणकस, रमेश अग्रवाल, दलिप सिंह निर्वाण और मदनलाल बोहरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं पवन दाधीच, दुर्गाप्रसाद मेघवाल, विजय सिंह, रामस्वरूप सिंह, सूबेदार जगदीश सिंह, लक्ष्मण सिंह, अजय भार्गव और महेंद्र छावड़ी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया। खेतड़ी में दो दिवसीय शनि महोत्सव का हुआ समापन, अखंड ज्योत की पुजा कर श्रद्धालुओं ने लगाई धोक
खेतड़ी I खेतड़ी कस्बे के भव्य शनि देव मंदिर में दो दिवसीय शनि महोत्सव का रविवार को समापन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योत की पुजा कर खुशहाली की कामना की। पुजारी स्याहू भार्गव के सानिध्य में भगवान शनि देव की प्रतिमा का विशेष पुष्पो से श्रृंगार हुआ तथा अखण्ड ज्योत प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ हुआ। पुजारी स्याहू भार्गव ने बताया कि कस्बे का शनि मंदिर रियासत कालीन के समय में बना था। उस समय से लेकर आज तक लगातार शनिदेव की पूजा अर्चना कर राजाओं के समय से चली आ रही परंपरा का कस्बेवासी निर्वहन करते आ रहे हैं। शनि जयंती महोत्सव पर मंदिर में महाआरती, प्रसाद व मेले का आयोजन किया जाता आ रहा है। शनि जयंती पर मंदिर में शनिदेव के नो भाई बहनों की पूजा अर्चना की जाती है। कस्बे में अनेक बड़े-बड़े मंदिरों का निर्माण करवाया, जिसमें शनिदेव का मंदिर भी सम्मिलित है। मंदिर में शनि जयंती पर महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि न्याय के देवता हमेशा ही भक्तों के हितकारी रहे हैं। कई वर्षों बाद शनि देव की पूजा का विशेष संयोग बना है। इसमें यदि शनि देव के चरणों में सरसों का तेल चढ़ाया जाए, पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाया जाए तो शनि देव प्रसन्न होकर भक्तों की पीड़ा हर लेते हैं। मंदिर कमेटी की ओर परिसर में मेले का आयोजन किया इस दौरान मेले में लगी दुकानों पर महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी का लुफ्त उठाया। शनि जयंती महोत्सव पर खेतड़ी कस्बे के अलावा लूणा की ढाणी, पपुरना, संजयनगर, निजामपुर मोड, कोलिहान, राजोता, बीलवा, बागोर सहित आसपास के गांव के लोगों ने भी मंदिर में पहुंचकर शनि देव महाराज के सामने माथा टेक मनौती मांगी। इस मौके पर सुरेश कुमार कानोड़िया, रूलीचंद भार्गव, रामावतार सैनी भगत, जिवण भगत, छगनलाल भगत, सुरेश साह, राजेश कपिल कुमार, विजेश वर्मा, मुकेश कुमार सहित सैकडो भक्त मौजूद रहे।
महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 🔥 Petrol-Diesel Price Protest | Churu News















