झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
पुलिस थाना धनूरी ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद तालिब उर्फ तालिम को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक शोषण करने तथा नकदी और जेवर हड़पने का आरोप है। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी झुंझुनूं ग्रामीण हरिसिंह धायल के सुपरविजन में थानाधिकारी संजय गौतम के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी तालिम पिछले करीब दो-तीन वर्षों से उसके साथ गलत काम कर रहा था। आरोपी ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और भय दिखाकर उससे करीब 45 हजार रुपए, सोने का गलपटिया, मांग टीका, सोने की अंगूठी तथा चांदी की पायल की जोड़ी हड़प ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल मुआयना करवाया तथा अनुसंधान शुरू किया। जांच में आरोपी मोहम्मद तालिब उर्फ तालिम पुत्र बिलाल खां निवासी डाबड़ी धीरसिंह के खिलाफ आरोप प्रमाणित पाए गए। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है। कार्रवाई टीम में हरिसिंह धायल, वृत्ताधिकारी झुंझुनूं ग्रामीण , संजय गौतम, थानाधिकारी धनूरी , सुनील कुमार हेड कांस्टेबल, कर्मवीर कांस्टेबल , नवीन कुमार कांस्टेबल, दौलत कांस्टेबल शामिल रहें ।
जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥
ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड















