अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता के विचारों पर चलने का लिया संकल्प
चूरू। भारत रत्न B. R. Ambedkar जयंती की पूर्व संध्या पर अंबेडकर भवन में दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में पूर्व विधायक संतोष बावरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री पराक्रम सिंह राठौड़, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, जिलाध्यक्ष अजीत मेघवाल सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पूर्व विधायक संतोष बावरी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया, जिसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचारों को अपनाकर ही देश को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बाबा साहब को दिए जा रहे सम्मान की भी सराहना की।जिला महामंत्री पराक्रम सिंह राठौड़ ने कहा कि बाबा साहब का जीवन राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा और उनके द्वारा दिया गया संविधान हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने युवाओं से संविधान की जानकारी बढ़ाने का आह्वान किया।एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और उनके सिद्धांतों पर चलकर ही समाज व राष्ट्र का विकास संभव है।कार्यक्रम में धर्मेंद्र राकसिया, सुरेश सारस्वत, विश्वनाथ जांगीड़, संदीप लुगरिया, पवन चांवरिया, विजेंद्र चांवरिया, मुलचंद दूत, राजेश शर्मा, फरियाद खान, प्रमेश्वर हटवाल, आकाश सैनी, बने सिंह टकणेत, संपत बाल्मीकि, हरिराम चौपड़ा, हिरालाल चांवरिया, विमल बाल्मीकि, छोटूराम भांभी, प्रताप सिंह लुगरिया, सोमनाथ इंदलिया, राकेश भामी, जगदीश खन्ना, रमेश लुगरिया, गोविंद लुगरिया सहित सर्व समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू
















