प्रिंसीपल डॉ. महेश मोहन पुकार को भाईचारा ग्रुप ने किया सम्मानित, मेडिकल कॉलेज में सुधारों की सराहना

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज, चूरू में प्रिंसिपल के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं में आए उल्लेखनीय सुधार

चूरू। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. महेश मोहन पुकार को सोमवार को भाईचारा ग्रुप की ओर से सम्मानित किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने कॉलेज पहुंचकर डॉ. पुकार का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं में आए सुधारों की सराहना की।भाईचारा ग्रुप के भंवर गुर्जर ने बताया कि डॉ. पुकार के कार्यभार संभालने के बाद से राजकीय भर्ती अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। अब मरीजों को समय पर चिकित्सक उपलब्ध हो रहे हैं, जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक चूरू में ही किए जा रहे हैं तथा अनावश्यक रेफर की प्रक्रिया में कमी आई है। साथ ही, एमआईसीयू में बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे आमजन का भरोसा अस्पताल पर और मजबूत हुआ है।ग्रुप सदस्यों ने बताया कि अब आपातकालीन सेवाएं पहले से अधिक सुदृढ़ हुई हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि मरीजों की जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराई जाए और रिपोर्ट तैयार होने की सूचना मोबाइल मैसेज के माध्यम से भेजी जाए ताकि मरीजों को बार-बार अस्पताल के चक्कर न लगाने पड़ें।भाईचारा ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि डॉ. पुकार की कार्यशैली चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा दे रही है और उनके नेतृत्व में अस्पताल जनहित में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। समारोह के अंत में समूह ने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं बनाए रखने के लिए धन्यवाद भी दिया। इस अवसर पर देवकांत शर्मा, भंवर गुर्जर, रवि खासोली, सोहन सहारण, शिवकुमार शर्मा, शेखर सैनी, राजू डायर, आनंद रछोया, मुस्ताक लुहार, विजय भार्गव, अनिल सैन, बाबूलाल प्रजापत, लालसिंह निर्वाण, गोपाल, लालचंद प्रजापत, तेजपाल शर्मा, अजय कानोडिया, लक्ष्य, जगदीश गुर्जर, सनील खटीक, श्रीराम मील सहित भाइचारा ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई | License होंगे Cancel | SP जय यादव