
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के नवलगढ़ निवासी गौड़ ब्राह्मण महासभा के मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक गोविंदराम बासोतिया एवं उनके पुत्र विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विजय बासोतिया ने गोविंदराम चैरिटेबल ट्रस्ट के आर्थिक सौजन्य से सोमवार को गोविंदराम बासोतिया के जन्म दिवस पर झुंझुनूं मुख्यालय के बगड़ रोड स्थित नंदीशाला में 11 मण रसीले फलों का भोग गौवंश को लगाकर छायादार पौधे लगाए। गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर महमिया के संयोजन एव विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा और संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया के आतिथ्य में जिले के विप्र फाउंडेशन पदाधिकारियों द्वारा नंदीशाला में तुलसी से भोग लगाकर नंदियों को केला, सेव, संतरा, मौसमी आदि रसीले फलों के साथ मीठे दलिये का प्रसाद खिलाया। वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नंदीशाला में वंदेमातरम गीत का सामूहिक गायन कर स्वच्छता एव स्वदेशी की शपथ ली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छायादार पौधे लगाए।
साथ ही केक काटकर हर्ष उल्लास से गोविंदराम बासोतिया का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन संरक्षक एडवोकेट सुशील जोशी, जिला महामंत्री वशिष्ठ शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश सहल, जिला मंत्री रमेश चौमाल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, शहर अध्यक्ष अमित पांडे, नंदीशाला समिति सदस्य सपना राणासरिया सहित उनकी टीम उपस्थित रही। इसी तरह नवलगढ़ गौशाला में गऊ माता जी को 15 हजार रूपए का प्रसाद वितरण किया गया। गऊ माता से यहीं प्रार्थना है कि गोविंद राम बसोतिया को स्वस्थ और दीर्घायु प्रदान करें, जिससे समाज सेवा लगातार जारी रहे। इस अवसर पर विप्र मंडल नवलगढ़ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सराफ, उपाध्यक्ष रामस्वरूप बसोतिया, मुरारी शर्मा, पंकज शर्मा उपस्थित रहे।














