चूरू के वार्ड 54 में ट्यूबवेल शिलान्यास, वार्डवासियों को पानी की किल्लत से मिलेगी राहत

विधायक कोटे से स्वीकृत ट्यूबवेल का नारियल फोड़कर किया गया शुभारंभ

चूरू।शहर के वार्ड नंबर 54 में रविवार शाम विधायक कोटे से स्वीकृत ट्यूबवेल का शिलान्यास किया गया। जिलामंत्री श्रीराम सैनी और मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राकसिया ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांवरमल बालाण ने की।ट्यूबवेल के निर्माण से वार्डवासियों को लंबे समय से चली आ रही जल समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर स्थानीय नागरिकों ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण का आभार जताया, जिनके प्रयासों से यह स्वीकृति मिली।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और वार्डवासियों का मंडल उपाध्यक्ष आकाश सैनी ने आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी जनसमस्याओं के समाधान के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष ओमसिंह शेखावत, महामंत्री गोगराज सैनी, बूथ अध्यक्ष निरंजन स्वामी, लालाचंद, ताराचंद खडोलिया, कानाराम, विजय जोशी, रामचंद्र सैनी, फुलचंद, सम्पत दर्जी, रमेश, गणेश सैनी, देवप्रकाश कटारिया, राहुल सैनी, अजय सैनी, राजकुमार हारित, राजकुमार नाई, राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

वीर तेजा भवन में युवाओं से क्या बोले रफ़ीक मंडेलिया | Youth Dialogue Program Highlights

अस्पताल विवाद में मेडिकल कॉलेज का बड़ा विरोध, डॉक्टर्स सड़क पर उतरे! | Youth Congress Vs Doctors

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

सुनील भाऊवाला बने चूरू स्काउट्स एंड गाइड्स के जिलाध्यक्ष | सर्वसम्मति से हुआ चयन |

चूरू की सभा में टीकाराम जूली का तूफानी भाषण | सरकार पर जोरदार निशाना

सांसद राहुल कस्वां ने फसल बीमा, वायदा खिलाफी और काका पर खोला मोर्चा | चौंकाने वाला बयान

चूरू की संविधान बचाओ रैली में गरजे नरेन्द्र बुडानियां | देखें पूरा भाषण