कबीर जयंती के आयोजन को सफल बनाने के लिए लुगरिया ने किया गांव-गांव दौरा

Screenshot

चूरू। आगामी 14 जून को टाउन हॉल में मनाई जाएगी भव्य कबीर जयंती एवं धानक रत्न सम्मान समारोह। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू संरक्षक सीताराम लुगरिया ने चूरू तहसील के गांव कड़वासर, झारिया, गिनड़ी टिब्बा, दुधवा खारा, सिरसला, लोहसणा बड़ा, आसलू सहित कई गाँवो में जनसंपर्क कर कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर लुगरिया ने कहा की आगामी 14 जून को चूरू के टाउन हॉल में भव्य कबीर जयंती और धानक रत्न सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से होने जा रहा है, कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, सांसद कुलदीप इंदौरा, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री अनूप धानक, धानक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण इंदौरा,कबीर शिक्षा समिति के चेयरमैन जोगीराम खुंडिया आदि समाज के जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। लुगरिया ने ग्रामीणों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मलित होने की अपील भी की। इस अवसर पर बाबूलाल खांडा पूर्व सरपंच, प्रभुराम बागड़ी, संतलाल झारिया, समुन्द्र फ्रंड, मुंशीराम खारा, बृजलाल, ताराचंद लुगरिया, रविंद्र इंदौरा, जगदीश लुगरिया सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

वीर तेजा भवन में युवाओं से क्या बोले रफ़ीक मंडेलिया | Youth Dialogue Program Highlights

अस्पताल विवाद में मेडिकल कॉलेज का बड़ा विरोध, डॉक्टर्स सड़क पर उतरे! | Youth Congress Vs Doctors

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

सुनील भाऊवाला बने चूरू स्काउट्स एंड गाइड्स के जिलाध्यक्ष | सर्वसम्मति से हुआ चयन |

चूरू की सभा में टीकाराम जूली का तूफानी भाषण | सरकार पर जोरदार निशाना

सांसद राहुल कस्वां ने फसल बीमा, वायदा खिलाफी और काका पर खोला मोर्चा | चौंकाने वाला बयान

चूरू की संविधान बचाओ रैली में गरजे नरेन्द्र बुडानियां | देखें पूरा भाषण