भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

0
1211

चूरू। शहर के वार्ड 59 में युवा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित नाइट अंडर आर्म क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष हरलाल सारण व पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण ने कहा कि आज क्रिकेट का बोलबाला पूरे विश्व में हैं। हर युवा को शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। खेल में भाग लेने से खिलाड़ी अपनी पहचान देश व विश्व में बना सकता है।

पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा ने कहा कि खेल में भाग लेने से खिलाड़ी के स्वास्थ्य में सुधार रहता हैै। कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खान, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालाण, समाजसेवी अलाउद्दीन खान, जाकिर खान व भंवर आदि ने विचार रखें।

आयोजकर्ता ने अजीज खान सलेमुखानी, पूर्व पार्षद भंवरू खान व समस्त वार्डवासियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन सोहेल कुरेशी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here