प्रभु प्रेम ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक शाम गजानन्द के नाम 17 सितम्बर को

0
1407

भक्तों में बांटी जाएंगी हीरे की पाँच नोजपिन, सजेगा गणपति महाराज का आकर्षक दरबार, श्री श्याम आर्ट (बबलू शर्मा) ग्रुप- पेश करेगा आकर्षक झांकियां,

श्रीगंगानगर। इलाके की अग्रणी धार्मिक सामाजिक संस्था प्रभु प्रेम ट्रस्ट द्वारा 17 सितम्बर रविवार को सायं 6 से 9 बजे तक पे्रम नगर पार्क में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में एक शाम गजानन्द के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तों में हीरे की 5 नोजपिन लॉटरी द्वारा बांटी जाएंगी। हीरे की नोजपिन के लिए भक्त संस्था की वेबसाईट www.prabhupremtrust.com पर 16 सितम्बर 2023 तक निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। संस्था की प्रवक्ता सुगन्धा शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रभु प्रेम भवन में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में भजन संध्या आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।

इस भजन संध्या में श्री श्याम आर्ट (बबलू शर्मा) ग्रुप द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी तथा धार्मिक भजनों की धुनों पर श्रद्धालु झूमेंगे। भजन संध्या के दौरान रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी जो आकर्षण का केन्द्र होगी। प्रेम नगर पार्क में इसके लिए गणपति महाराज का आकर्षक दरबार सजाया जाएगा। मनीष कामरा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा कार्यक्रम के दौरान धार्मिक संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। वातावरण को सुगंधित बनाने के लिए पूरे प्रेम नगर पार्क में इत्र वर्षा की जाएगी और रंगारंग आकर्षक लाइटों से सजावट की जाएगी।

बैठक में देवेन्द्र खुराना, सांवरमल शर्मा, कमल अरोड़ा, डॉ. प्रभुदयाल अरोड़ा, प्रमोद जिंदल, लोकेश गर्ग, विकास धेरड़, नवीन यादव, अनिल सहारण, मंजू अरोड़ा, ज्योति वधवा अरोड़ा, सुगंधा शर्मा, मुस्कान सोनी, सुमन सोनी मौजूद थे। ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं, इसके लिए संजय बत्तरा, उमेश बंसल, सुशील कुमार मांझू, विकास धेरड़, रविन्द्र मिड्ढा, बाबू लाल वर्मा, पंकज वाट्स, मनन खुराना, वीरू सिंह, विनीता बत्तरा, अन्नू सोनी, आशा खुराना, बबलू शर्मा, राकेश अरोड़ा, अर्शदीप कुलचानिया, दीपक अरोड़ा, जतिन मेहता, राजू असीजा, मनजीत सिंह बेदी, नितेश गर्ग, निशांत धींगड़ा, ध्रुव बत्तरा, नवीन कुमार, शुभ डोडा, कृष वधवा, भावेश सिंघल, प्रिंस गर्ग, प्रिंस गोयल, चंचल गाबा, काव्य गुप्ता, मोहक तनेजा, मोहित छाबड़ा, मोहित गर्ग, मोहित ग्रोवर, प्रिंस मदान, विकास अरोड़ा, मोहित शर्मा सहित संस्था के सभी पदाधिकारियों अपनी-अपनी ड्यूटियों पर जुट गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here