विनोद गढ़वाल बने कुश्ती संघ के अध्यक्ष

0
304

चूरू। जिला मुख्यालय पर रविवार को चूरू जिला कुश्ती संघ (ओलंपिक) के चुनाव सम्पन्न हुये। निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि निर्वाचन राजस्थान खेल अधिनियम 2005 के अनुसार विधिवत् रूप से संपादित किया गया। निर्वाचन अधिकारी पुरोहित ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नाम वापसी के अंतिम दिन तक संघ के संविधान में प्रदत्त सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन ही प्राप्त हुआ था। निर्वाचन के लिए मतदान की तिथि 20 नवंबर तय की गई थी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संघ के संविधान के अनुसार अध्यक्ष पद पर विनोद गढ़वाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लीलाधर शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर अशोक जोशी, कैलाश नोवाल, मनीष कुमार गाजुवास, सचिव ठाकुरमल शर्मा, संयुक्त सचिव भावेश कुमार (सिद्धमुख), कोषाध्यक्ष विनोद कुमार गहलोत व सदस्य के रूप में नृसिंह गौड़ तथा प्रतीक्षा शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान कुश्ती संघ (ओलंपिक) के पर्यवेक्षक लाल सिंह सांखला, ओलंपिक संघ चूरू के पर्यवेक्षक लालचंद सर्वा व अन्य खेल संघों के प्रतिनिधि व खिलाड़ी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here