राष्ट्र उत्थान के साथ सामाजिक विकास पर हुआ चिंतन

0
228

गोड़ ब्राह्मण महासभा की आमसभा का आयोजन

चूरू। गोड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान चूरू की ओर से रविवार को दादू भवन में आयोजित आम सभा में विप्र बंधुओं ने राष्ट्र उत्थान और सामाजिक विकास पर चिंतन मंथन किया।
अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम की पूजा अर्चना और रवि शर्मा, शिवरतन पुरोहित द्वारा स्वस्ति वाचन से शुरू हुई सभा में मुख्य वक्ता में पत्रकार आत्माराम गुरु, पं.बनवारीलाल शर्मा, पूर्व सभापति विजय शर्मा, डॉ.महेश शर्मा, विप्र फाउण्डेशन के अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा, गणेश लाटा, बालकिशन बावलिया ने विचार व्यक्त किए और देश और सामाजिक विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि विप्र समाज से न केवल विप्र बल्कि सर्वसमाज बड़ी अपेक्षा रखता है, इसलिए हमें राष्ट्र उनन्ति के लिए एक राह पर चलना होगा। विप्र समाज कभी भी अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिया जीया है। वक्ताओं ने ब्राह्मणत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि विप्र समाज को बदलने की नहीं बल्कि वर्तमानिक परिवेश में ढलना होगा। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ साथ संस्कारित शिक्षा ग्रहण करें। सभा में जिला अध्यक्ष सुधाकर सहल, महेन्द्र चोबे, महेश मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन कमल शर्मा ने किया।महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधाकर सहल ने गठित कार्यकारिणी के गठन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शर्मा , उपाध्यक्ष परमेश्वरलाल आत्रेय, हुक्मचंद गोड़, महेश बावलिया, रतनलाल धर्ड, पवन सांखोलिया तारानगर, अमित शर्मा, महामंत्री रविशंकर शर्मा, मंत्री विनोदकुमार मोहता, बृजमोहन शर्मा, रविप्रकाश चुलेट, सुरेश मुदगल, लक्ष्मीकांत मिश्रा, मधुसूदन शर्मा, भरत गोड़, नवीन कुमार शर्मा, संगठन मंत्री महेश गोड़, सचिव पंकज मिश्रा, कोषाध्यक्ष जयकुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी दिनेश शर्मा, संरक्षक बालकिशन बावलिया व नरेन्द्र लाटा को बनाया गया।
इससे पूर्व किशन महर्षि, बनवारीलाल इंदोरिया, करण शर्मा, एडवोकेट नरेन्द्र शर्मा, सज्जन लाटा, एडवोकेट योगेश शर्मा, योगेश गौड़, ओमप्रकाश मोटेका, कालू महर्षि, रामरतन पुरोहित, प्रमोद मिश्रा, कुलदीप शर्मा, सुरेन्द्र बावलिया, ओमप्रकाश गोत्तम, श्रवण महर्षि, रमेश वशिष्ठ व संदीप पाटिल आदि ने कार्यकारिणी सदस्यों व अतिथियों का स्वागत किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here