बाई सा थारा बीरा म्हानै, पीहरीयै ले चालो सा

0
276

फागोत्सव का किया आयोजन

चूरू। बांसुरी की धुन और चंग की थाप के साथ गूंजती धमाल व राजस्थानी लोकगीतों की स्वर लहरियां, परवान चढ़ती होली की मस्ती से सरोबार रसियों की टोली। अवसर था शहर के गढ़ चौराहा स्थित सुनील टैक्स टाइल्स की ओर से प्रतिवर्ष की भांति आयोजित फागोत्सव में लोक कलाकारों ने धमाल-लोकगीतों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोहा। बूंटीनाथ आश्रम के महंत संत निरंजन नाथ व झारिया धाम के महंत संत आकाश नाथ के सान्निध्य में हुए फागोत्सव का आगाज लोक कलाकार राकेश दाधीच ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद कलाकार व पत्रकार कौशल शर्मा, उमेश दाधीच, दयानंद उपाध्याय, रफीक, राजेश शर्मा, राजकुमार बेरवाल, नारायण किरोड़ीवाल, जेपी दाधीच व फौजी सहित अन्य कलाकारों ने बाई सा रा बीरा म्हानै पीहरीयै ले चालो सा, झिरमिर-झिरमिर रे रामू प्यारा, राजा बलि कै दरबार मड़ी रै होली सहित अन्य लोकगीतों की प्रस्तुतियों से फागोत्सव को परवान चढ़ाया। संस्थान के संरक्षक लोक कलाकार रमाकांत भाऊवाला ने लोक संस्कृति में रचे बसे पर्वों का महत्व बताया। नगारे पर संगत कर लोक कलाकार नोगा पंडित, बैंजो पर मेहंदी हसन, बांसुरी पर सोहनलाल सोनू ने आयोजन को यादगार बनाया। आयोजक समाजसेवी सुनील भाऊवाला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here